ब्रेकिंग
Bihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददBihar News : फिल्म सिटी के बाद बिहार में NSD कैंपस की एंट्री! केंद्र ने दी मंजूरी, PM मोदी को CM सम्राट ने कहा शुक्रियाBihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफान पर; कई इलाकों में हाई अलर्टBihar News : जहानाबाद में मचा हड़कंप! घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई सड़कें बंद; नदियां उफान परBihar weather : बिहार में फिर बरसेंगे बादल! पटना समेत 31 जिलों में अलर्ट, इन 3 जिलों में भारी बारिश का खतराट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मदद

चुपके से बिहार में घुसी यूपी पुलिस, तीन युवकों को उठाकर ले गई साथ

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां यूपी से आई पुलिस टीम ने तीन युवकों को उठाया है। पुलिस की टीम सादे लिबास में छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के अठखम्भ

चुपके से बिहार में घुसी यूपी पुलिस, तीन युवकों को उठाकर ले गई साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां यूपी से आई पुलिस टीम ने तीन युवकों को उठाया है। पुलिस की टीम सादे लिबास में छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के अठखम्भा गांव की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। तीनों युवकों के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। यूपी पुलिस ने छापेमारी की सूचना स्थानीय थाने को भी नहीं दी है।


बताया जा रहा है कि अठखम्भा गांव में यूपी से पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर गांव के तीन युवकों को अपने साथ ले गई है। पुलिस टीम में पांच लोग शामिल थे। सभी सादे लिबास में थे हालांकि एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। जिन युवकों को यूपी पुलिस अपने साथ ले गई है उनमें मंजर इकबाल, कासिम कसान और सरफराज अहमद शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है वहीं परिजन सहमे हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक पिछले महीने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर लखनऊ ले गई है। हिरासत में लिए गए तीन युवकों में से दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि लखनऊ में हुई एक हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।