ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

चूहे के बाद अब कुत्ते की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मर्डर का केस

DESK: चूहे के मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूपी के बदायूं में हुई चूहे की हत्या के बाद पीलीभीत जिले में एक कुत्ते की हत्या का म

चूहे के बाद अब कुत्ते की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मर्डर का केस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: चूहे के मर्डर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूपी के बदायूं में हुई चूहे की हत्या के बाद पीलीभीत जिले में एक कुत्ते की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के कुत्ते की जान ले ली। पुलिस ने कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।


दरअसल, पीलीभीत के पूरनपुर कस्बे के पास रहने वाली नीरज जैन ने अपने पड़ोसी अनुराग तोमर पर उनके कुत्ते की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई जानकारी में कुत्ते की मालकिन नीरज जैन ने कहा कि कि आरोपी उनके कुत्ते को पसंद नहीं करता था और उससे खुन्नस रखता था। 12 साल के भीतर कुत्ते ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया था।


नीरज जैन के मुताबिक कॉलोनी के लोग आरोपी के कुत्तों से ज्यादा उनके कुत्ते को पसंद करते थे। जिससे नाराज अनुराग तोमर ने कुत्ते को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया है।