ब्रेकिंग
गोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

चोरी की बाइक की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग, चौक पर बैठे दो युवकों को लगी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय में छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान चौक पर बैठे दो युवकों को गोली लग गयी। जिसके बाद अफऱा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो ग

चोरी की बाइक की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर फायरिंग, चौक पर बैठे दो युवकों को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान चौक पर बैठे दो युवकों को गोली लग गयी। जिसके बाद अफऱा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गोली लगने के बाद दोनों वहीं गिर गये जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव का है। गोलीबारी की इस घटना में 11वीं के छात्र शिवम को पैर में तो दूसरे किशोर रविश को पेट में गोली लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी एक राउंड पुलिस भी फायरिंग की थी। पुलिस  पर फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलिया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर टोल बांध के पास चोरी की बाइक होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद टाइगर मोबाइल के 2 जवान तुलसीपुर ढाला पर पहुंच गये और चोरी की बाइक लेकर वे चलने लगे। बाइक ले जाते देख बदमाशों ने पुलिस पर आधा दर्जन फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी एक गोली चलायी। 


बदमाशों ने जो फायरिंग की वो गोली चौक पर बैठे दो युवक को लग गयी जिससे वो घायल होकर वही गिर पड़ा। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। बताया जाता है कि ढाला पर घटना से पहले काली पूजा का विसर्जन निकला था। इस दौरान ढाला पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। जब बदमाशों ने फायरिंग की तब 2 लोगों को गोली लग गई। फिलहाल बलिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता