ब्रेकिंग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग

चिराग पासवान की पार्टी के नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

SUPAUL: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सुपौल में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता अशोक

चिराग पासवान की पार्टी के नेता को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सुपौल में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता अशोक पासवान को बाइक सवार दो अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी जब वे टहलने के लिए निकले थे। 


लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान गोली लगने से घायल हो गये उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना सुपौल के छातापुर प्रखंड के डहरिया गांव की है और शनिवार की सुबह करीब 5 बजे अपराधियों ने 65 साल के अशोक पासवान को गोली मारी और मौके से फरार हो गये।


 गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घर से बाहर निकले जिसके बाद घायल अशोक पासवान को इलाज के लिए छातापुर सीएचएसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।