ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

छपरा में शादी के दौरान चाकूबाजी, मौके पर ही एक शख्स की मौत, 6 लोग जख्मी

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. युवक की मौत के बाद उस

छपरा में शादी के दौरान चाकूबाजी, मौके पर ही एक शख्स की मौत, 6 लोग जख्मी
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र की है, जहां कुमना गांव में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई. जबकि इस घटना घटना में 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि कुमना गांव में बशीर मियां की बेटी की शादी थी. इस दौरान गांव के ही रहने वाले मोगल मियां के तरफ से लगभग दस की संख्या में हमलावरों ने हमला कर दिया. जिसमें युवक की मौत हो गई. 


मृतक की पहचान अफरोज मियां (26) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि जो लोग इस घटना में घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स