ब्रेकिंग
सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा

छात्रों ने प्रिंसिपल साहब को ताला लगाकर किया कैद, बेबस ताकती रह गयी पुलिस

NALANDA: नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नालंदा कॉलेज में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया है। गुस्साएं छात्रों न प्रिंसिपल ऑफिस के गेट पर ताला जड़ दिया और कॉलेज प्रशासन के ख

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नालंदा कॉलेज में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया है। गुस्साएं छात्रों  न प्रिंसिपल ऑफिस के गेट पर ताला जड़ दिया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहें। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस बेबस बन सब कुछ देखती रही।


नालंदा कॉलेज में प्राचार्य और छात्रों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । प्रिंसिपल द्वारा एनुअल फंक्शन के प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम को रद्द की जाने से आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में ताला बंद कर  कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । छात्रों के के उग्र आंदोलन को देखते हुए नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्रों से प्राचार्य की बात करायी ।


इस मौके पर छात्रसंघ की उपाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि जबसे डॉ ओम प्रकाश सिंह यहां के प्राचार्य बने हैं । तब से लगातार मनमानी कर रहे  हैं । उनके इस रवैये से छात्रों में काफी नाराजगी है । पिछले 2 वर्षों से यहां न तो एमबीए न ही एमसीए की पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है । ना ही अब तक छात्रों को आइडेंटिटी कार्ड ही दिया गया है । अगर कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे फर्जी मुकदमा कर उसके आवाज को दबाने की कोशिश करते है।छात्रों ने कहा कि हम वीसी से वीसी से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इनका तबादला कर दिया जाए । नहीं तो हमलोगों का चरणबद्व आंदोलन जारी रहेगा ।

टैग्स