ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

4 ईंट भट्ठा मालिकों से माओवादियों ने मांगी लेवी, 7 अप्रैल तक नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

NAWADA:अभी-अभी बड़ी खबर नवादा से आ रही है। माओवादियों से जिले ईंट भट्ठा मालिकों से माओवादियों ने लेवी की मांग की है। माओवादिय़ों ने चिट्ठी लिख कर सभी को सात अप्रैल तक का समय दिया है

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NAWADA:अभी-अभी बड़ी खबर नवादा से आ रही है। माओवादियों से जिले ईंट भट्ठा मालिकों से माओवादियों ने लेवी की मांग की है। माओवादिय़ों ने चिट्ठी लिख कर सभी को सात अप्रैल तक का समय दिया है  नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा है। माओवादियों की इस कार्रवाई से जहां भट्ठा मालिक और मजदूर दहशत में हैं वहीं पुलिस प्रशासन के भी नींद उड़ गए हैं।


रजौली प्रखंड के मुरहेना पंचायत के तहत   आने वाले 4 भट्ठेदारों को माओवादियों ने लेवी की चिट्ठी थमायी है। चिट्ठी ने चेतावनी दी गयी है कि अगर सात अप्रैल तक लेवी नहीं दी गयी तो  अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा है। भट्ठेदार सुरेश मेहता ने बताया कि देर रात जब मुंशी भट्ठे पर सोया हुआ था उसी दौरान काले रंग की वर्दी में दो सशस्त्र माओवादियों ने मुंशी को चिट्ठी थमाते हुए कहा कि मालिक को चिट्ठी दे देना और सात अप्रैल तक लेवी मिल जानी चाहिए नहीं तो अंजाम बुरा होगा।


पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है। जिला पुलिस बल के साथ एसटीएफ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। माओवादियों की इस करतूत से इलाके में दहशत है। 


टैग्स