ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

बर्थडे पार्टी में डांस करने गई ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Crime News: छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी से लौट रही एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पीड़िता के बयान पर अमनौर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का इलाज अमनौर सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



बताया गया कि पीड़िता पहाड़पुर स्थित एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में नर्तकी के रूप में काम करती है। शनिवार की शाम वह तीन अन्य नर्तकियों के साथ अमनौर के राजलक्ष्मी मैरेज हॉल, मशरक में आयोजित बर्थडे पार्टी में कार्यक्रम करने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार की सुबह दो बाइक और एक स्कूटी से उसे वापस अमनौर लाया जा रहा था।



आरोप है कि इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक उसे तेजी से आगे ले गया और तरैया थाना क्षेत्र के छपिया पानी टंकी के पास सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने ऑर्केस्ट्रा संचालक को फोन कर जानकारी दी। संचालक मौके पर पहुंचा और पीड़िता को अमनौर सीएचसी लेकर आया, जहां उसका उपचार कराया गया। 



सूचना मिलने पर अमनौर थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना का स्थल तरैया थाना क्षेत्र में होने के कारण तरैया पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। अमनौर पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले में आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता