ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश

छपरा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने बताया- नये साल पर पी थी शराब

SARAN: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छपरा में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया कि युवक ने नये साल पर शराब पी थी। सदर अस्पताल से प

छपरा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने बताया- नये साल पर पी थी शराब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। छपरा में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया कि युवक ने नये साल पर शराब पी थी। सदर अस्पताल से पटना ले जाने के दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गयी है। 


परिजनों का कहना है कि शराब पीने से सुनील बीमार हुआ था जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। अब जो जानकारी मिल रही है कि पटना जाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कथित जहरीली शराब पीने से उसकी मौत हुई है। मृतक तरैया का रहने वाला था। युवक की पहचान शहवाजपुर निवासी राजेश्वर साह के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। 


तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन पहले छपरा सदर अस्पताल ले गये थे जहां चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था। लेकिन पटना जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह भी जानकारी मिल रही है कि युवक सुनील ने रविवार को नये साल का जश्न मनाया था। इस दौरान उसने शराब पी ली थी। शराब पीने के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सदर अस्पताल में सुनील के पिता ने ही अस्पताल के कर्मी को बताया था कि शराब पीने से उसके बेटे की हालत बिगड़ी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टैग्स