ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...झारखंड में आंदोलन जारी: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा, अपनी मांगों पर अड़े छात्रतेज रफ्तार पुलिस वैन पेड़ से टकराई, हादसे में ड्राइवर की मौत; दारोगा समेत तीन जवान घायलपटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपालJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...झारखंड में आंदोलन जारी: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा, अपनी मांगों पर अड़े छात्रतेज रफ्तार पुलिस वैन पेड़ से टकराई, हादसे में ड्राइवर की मौत; दारोगा समेत तीन जवान घायलपटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपाल

छपरा में चुनावी हिंसा : 23 मई तक इंटरनेट बंद : STET परीक्षा भी स्थगित

CHAPRA : छपरा में मतदान के बाद दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक राजद समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हैं। दोनों घायलों को पीएमसीए

छपरा में चुनावी हिंसा : 23 मई तक इंटरनेट बंद : STET परीक्षा भी स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA : छपरा में मतदान के बाद दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक राजद समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हैं। दोनों घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों को मुख्यालय में तैनात रखने का निर्देश दिया गया है। 


रैप और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती संवेदनशील स्थानों पर करने का निर्देश दिया गया है। वही, सारण जिले में 23 मई तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का निर्देश गृह विभाग ने आदेश दिया है।  इस बीच 22 और 23 मई को होने वाली एसटीईटी परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने यह आदेश जारी किया है। 


डीएम की रिपोर्ट के आधार पर इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि असामाजिक तत्व लोगों को उकसाने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बना सकते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह विभाग ने यह फैसला लिया है। फिलहाल पुलिस को स्थिति पर नियंत्रित बनाने को कहा गया है। घटनास्थल पर पुलिस लगातार कैंप कर रही है। भारी संख्या में जवानों को इस काम में लगाया गया है।