ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

चंडी थानेदार को एसपी ने किया सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई

NALANDA: कार्य में लापरवाही बरतने वाले नालंदा के चंडी थानेदार पर कार्रवाई की गयी है। नालंदा एसपी ने चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। पॉक्सो एक्ट मामले में लापरव

चंडी थानेदार को एसपी ने किया सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: कार्य में लापरवाही बरतने वाले नालंदा के चंडी थानेदार पर कार्रवाई की गयी है। नालंदा एसपी ने चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। पॉक्सो एक्ट मामले में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गयी है। रविंद्र कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है। 


नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने चंडी थाने के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को एक कांड के अनुसंधान में लापरवाही, कांड की पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज नहीं कराए जाने, अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने और इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के मामले में 7 जून को स्पष्टीकरण मांगा था। 


लेकिन थानाध्यक्ष ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। एसपी ने इसे घोर लापरवाही और कर्तव्यहीनता को वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन मानते हुए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रविंद्र कुमार को निलंबित कर पुलिस मुख्यालय केंद्र पुलिस लाइन में भेजा गया है। 


जीवनयापन भत्ता पर निलंबन अवधि तक उन्हें पुलिस केंद्र भेजा गया है। एसपी नालंदा अशोक मिश्रा ने बताया कि अनुसंधान में लापरवाही के कारण तत्कालीन थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार को सस्पेंड किया गया है। उनकी जगह चंडी थाने के सर्किल इंस्पेक्टर को प्रभार दिया गया है।