ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया पर भड़के पटना के SSP, जानिए क्या है मामला?

पटना SSP ने गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य शूटर तौसीफ को कोलकाता से गिरफ्तार किया। मीडिया की अपुष्ट रिपोर्टिंग पर जताई नाराज़गी।

Bihar
फर्जी खबरों पर SSP का गुस्सा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना में चर्चित गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह सहित चार आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इन सभी को ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जा रहा है। इस मामले में पटना के समनपुरा निवासी नीशू खान, जो तौसीफ का मौसेरा भाई है, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश नीशू के घर पर रची गई थी और हत्याकांड में इस्तेमाल गाड़ी भी उसी की थी।


पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हत्याकांड से पहले शूटरों को नीशू खान ने अपने घर में पनाह दी थी। यहीं पर तौसीफ बादशाह, मोनू सिंह, बलवंत सिंह, अभिषेक, और नीलेश नामक अन्य शूटरों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। इन लोगों ने अस्पताल की पहले से रेकी की थी और उसी आधार पर चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया गया।


फर्जी खबरों पर SSP का गुस्सा, मीडिया से की संयम बरतने की अपील

प्रेस वार्ता के दौरान पटना SSP ने कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा चलाई गई असत्य और अपुष्ट खबरों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “अगर कुछ फर्जी खबरें न चलतीं, तो हम आरोपियों को और जल्दी पकड़ सकते थे। इन गलत खबरों ने जांच में व्यवधान पैदा किया।” उन्होंने यह भी कहा कि फेक न्यूज फैलाने वाले मीडिया संस्थानों को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा। SSP ने मीडिया से अपील की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में बिना पुष्टि के खबरें प्रसारित ना करें।


पारस अस्पताल में हुई थी हत्या, 3 शूटर अभी भी फरार

बता दें कि कुछ हफ्तों पहले पटना के नामचीन अस्पताल पारस हॉस्पिटल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने अस्पताल के अंदर घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए थे। अब तक 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं जबकि 3 अन्य शूटरों की तलाश अभी जारी है। 


टैग्स