ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चलती कार में महिला के साथ छेड़छाड़, कार से बाहर फेंकने से 10 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

DESK: बच्ची के साथ सफर कर रही महिला के साथ कार में सवार कुछ लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मनचलों ने उसकी 10 महीने की बेटी को चलती कार से फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी है।

चलती कार में महिला के साथ छेड़छाड़, कार से बाहर फेंकने से 10 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बच्ची के साथ सफर कर रही महिला के साथ कार में सवार कुछ लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मनचलों ने उसकी 10 महीने की बेटी को चलती कार से फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी है। वहीं बच्ची को बचाने के लिए महिला ने भी कार से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


यह दर्दनाक घटना मुंबई-अहमदाबाद एनएच की है। पीड़िता ने पालघर के मांडवी थाने में कार के ड्राइवर विजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जिस जगह पर यह घटना हुई वहां लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। 


पीड़िता सोनाक्षी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस कार में वह अपनी 10 माह की बच्ची के साथ यात्रा कर रही थी उसमें पहले से तीन लोग सवार थे। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद सुनसान जगह देख तीनों ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मनचलों ने गोद से बच्ची को छिन लिया और उसे कार से बाहर फेंक दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


बच्ची को बचाने के लिए उसने भी कार से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़िता ने बताया कि वह मनचलों को जानती तक नहीं है। वहीं कार के ड्राइवर विजय ने अपनी सफाई दी है। उसका कहना है कि छेड़खानी के दौरान महिला के हाथ से उसकी बच्ची फिसल गयी थी एनएच पर गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है।  


टैग्स