ब्रेकिंग
तीन तलाक के बाद जमीला बनीं ज्योति देवी, प्रकाश रविदास संग हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादीबिहार में गंडक का कहर! देखते-देखते नदी में समा गया स्कूल, सैकड़ों घर भी हुए तबाह; बेघर होने की कगार पर कई परिवारCNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल PM CARES Fund में हजारों करोड़ जमा, खर्च महज कुछ लाख? जानिए रकम के इस्तेमाल को लेकर क्यों उठ रहे सवालकंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’तीन तलाक के बाद जमीला बनीं ज्योति देवी, प्रकाश रविदास संग हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादीबिहार में गंडक का कहर! देखते-देखते नदी में समा गया स्कूल, सैकड़ों घर भी हुए तबाह; बेघर होने की कगार पर कई परिवारCNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल PM CARES Fund में हजारों करोड़ जमा, खर्च महज कुछ लाख? जानिए रकम के इस्तेमाल को लेकर क्यों उठ रहे सवालकंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’

बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Bihar Crime News: चकिया मदरसा से हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने एक और मौलवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार मौलवी से पूछताछ कर रही है. इससे पहले तीन मौलवी की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Bihar Crime News
मदरसा में अपराध का पाठ!
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के चकिया स्थित मदरसा इस्लामिया बागे रिसालत से पिस्टल और कारतूस बरामदगी मामले में पुलिस ने एक और मौलवी मोहम्मद असगर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पहले पकड़े गए तीन मौलानाओं की निशानदेही पर की गई है।


दरअसल, रविवार को चकिया के गवंद्रा झाझा टोला स्थित इस मदरसे में पुलिस ने छापेमारी कर पिस्टल और कारतूस जब्त किए थे। इस दौरान तीन मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना फारुक और मौलाना सोएब को गिरफ्तार किया गया था।


अब इनकी निशानदेही पर मोहम्मद असगर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी के अनुसार, उससे पूछताछ जारी है और उसके बताए ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को हथियारों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।


बता दें कि 19 जुलाई 2023 को बिहार एटीएस और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसी मदरसे से पीएफआई का मोस्ट वांटेड याकूब गिरफ्तार हुआ था। वह पटना के फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले में एनआईए को वांछित था। इसके बाद से यह मदरसा पीएफआई की गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है, और पुलिस लगातार जांच व छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता