ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया गंदा काम, आरोपी की भाभी ने दोनों को कमरे में किया था बंद

BEGUSARAI : बेगूसराय में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटन

चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया गंदा काम, आरोपी की भाभी ने दोनों को कमरे में किया था बंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना में आरोपी की भाभी भी शामिल है। जिसने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया था। देवर के साथ मिलकर भाभी ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्लान बनाया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस घटना में शामिल आरोपी की भाभी पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना मटिहानी थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले देवर और भाभी ने मिलकर पूरा प्लान बनाया। भाभी ने किसी बहाने से पास में रहने वाली पड़ोसी की बेटी को घर में बुलाया और उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। जहां पहले से उसका देवर मौजूद था। जिसने बच्ची के साथ गंदा काम किया। बेटी को घर में ना पाकर उसकी मां उसे ढूंढने के लिए निकली। वह उस घर पर भी गयी, जहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ। लेकिन वहां मौजूद भाभी ने बताया कि उसकी बेटी आई तो थी लेकिन उसके गये काफी देर हो चुकी है। फिर मां वापस अपने घर लौट गयी। लेकिन जब वह फिर अपनी बेटी को खोजने निकली तो देखा कि उसी घर से उसकी बेटी निकल रही है और उस वक्त आरोपी मवेशी को चारा खिलाने के लिए निकल गया। 


बेटी को आरोपी मनीष ने धमकी दी थी कि यदि इस संबंध में किसी को बताया तो उसके पिता-भाई समेत पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इस धमकी से वो काफी डर गयी। जिस कारण उसने इस घटना की जानकारी मां को नहीं दी। लेकिन जब लड़की की तबियत बिगड़ गयी तब उसने सारी जानकारी अपनी चाची को दी। जिसके बाद चाची ने लड़की के माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। जिसे सुनकर माता-पिता काफी सदमे में चले गये। उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। 


आनन-फानन में वे थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मटिहानी थाने में आरोपी रुदल राय के बेटे मनीष के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। मनीष रिश्ते में पीड़िता का चाचा भी लगता है और वह पड़ोसी भी है। केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वही, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी से पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि इस घटना में शामिल मनीष की भाभी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता