ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

चाचा ने भतीजे को किया अगवा, चाचा-भतीजा दोनों लड़ रहे थे मुखिया का चुनाव, पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरणकर्ता

AURANGABAD: एक प्रत्याशी द्वारा दूसरे प्रत्याशी को अगवा किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों प्रत्याशी रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। चाचा ने ही भतीजे का अपहरण कर ल

चाचा ने भतीजे को किया अगवा, चाचा-भतीजा दोनों लड़ रहे थे मुखिया का चुनाव, पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरणकर्ता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: एक प्रत्याशी द्वारा दूसरे प्रत्याशी को अगवा किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों प्रत्याशी रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। चाचा ने ही भतीजे का अपहरण कर लिया था। हालांकि घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने सकुशल भतीजे को बरामद कर लिया। वही आरोपी चाचा समेत 6 अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य 5 की तलाश जारी है। 


औरंगाबाद के धुसरी पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ रहा वेद प्रकाश दीपक रविवार की शाम अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बताने लगा। लापता होने के तुरंत बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। 


इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि वेद प्रकाश को रिश्ते में चाचा लगने वाले इसी पंचायत से दूसरे मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा के साथ देखा गय़ा है। जिसके बाद वेद प्रकाश के पिता तिलौती गांव निवासी अनील शर्मा ने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा पर बेटे के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए हसपुरा थाने में मामला दर्ज कराया।


थाने में मामला दर्ज होते ही हसपुरा पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए झारखंड के छतरपुर थाना पुलिस की मदद से वेद प्रकाश को 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। सकुशल रिहाई के बाद वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसे अगवा किया गया था। पंचायत चुनाव में वह खड़ा हुआ है और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि दो नवम्बर है। 


अपनी उम्मीदवारी को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में हसपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेद प्रकाश को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा समेत 6 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है जबकि पांच की तलाश जारी है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता