ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CBI RAID: रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी के पास मिला 8 करोड़ का सोना, 1.57 करोड़ कैश भी बरामद

DESK: आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने छापेमारी की। रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी प्रमोद जैना के घर से 1.57 करोड़ कैश और 17 किलो सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत 8

CBI RAID: रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी के पास मिला 8 करोड़ का सोना, 1.57 करोड़ कैश भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने छापेमारी की। रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी प्रमोद जैना के घर से 1.57 करोड़ कैश और 17 किलो सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ ऑपरेशन मैनेजर रह चुके प्रमोद जैना के घर पर छापेमारी के दौरान कई प्रोपर्टी के पेपर भी बरामद किये गये हैं। 


आय से अधिक संपत्ति का यह मामला भुवनेश्वर में सामने आया है। जहां रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी प्रमोद जैना के खिलाफ 3 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गयी थी। अपनी आय से 59.09 प्रतिशत ज्यादा की संपत्ति इन्होंने बना रखी है। सीबीआई के सूत्रों की माने तो प्रमोद ने  एक करोड़ 92 लाख 21 हजार 405 रुपये की अकूत संपत्ति बना रखी है। 


प्रमोद जैना ने 2005 से 2020 तक अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। 2005 में 4 लाख 54 हजार 412 रुपये की संपत्ति थी जो अचानक बढ़ गयी। 4 जनवरी को प्रमोद जैना के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी। सीबीआई की रेड अब भी जारी है। 

टैग्स