ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

CA-CS के फाइनल एग्जाम : पेपर लीक की आशंका के बीच पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, सबूत नहीं मिलने पर छोड़ा

PATNA : पटना में चार्टर्ड अकाउंटेंट एग्जाम को लेकर दोपहर में यह खबर आई कि ऑनलाइन एग्जाम का पेपर लीक हो गया है। पुलिस ने इस आशंका के बीच 2 लोगों को हिरासत में भी लिया। उनसे दिनभर पू

CA-CS के फाइनल एग्जाम : पेपर लीक की आशंका के बीच पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, सबूत नहीं मिलने पर छोड़ा
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना में चार्टर्ड अकाउंटेंट एग्जाम को लेकर दोपहर में यह खबर आई कि ऑनलाइन एग्जाम का पेपर लीक हो गया है। पुलिस ने इस आशंका के बीच 2 लोगों को हिरासत में भी लिया। उनसे दिनभर पूछताछ भी की गई लेकिन देर शाम पटना पुलिस ने इन दोनों को छोड़ दिया। पटना पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने पेपर लीक मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई की बात से साफ इंकार किया है। दिनभर यह चर्चा रही कि चार्टर्ड अकाउंटेंट एग्जाम का पेपर लीक हो गया है। एग्जाम में कुल 16 पेपर होते हैं। शातिरों ने इसके सभी पेपर को एग्जाम के पहले कहीं से डाउनलोड कर लिया था। यह खबर आने के बाद इस मामले में पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित आनंदपुरी इलाके में तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी की। जिसके घर छापेमारी हुई वह अंशु सिंह नाम के एक व्यक्ति का है। अंशु सिंह नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम में पेपर लीक का आरोपी रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली के दरियागंज में भी एक एफआईआर दर्ज है।


सूत्रों की मानें तो पुलिस की इस कार्रवाई में अंशु सिंह के हत्थे नहीं चढ़ा, उसका भाई रितेश जरूर मिला। उसके पास से लैपटॉप मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिसे जब्त कर पुलिस ने पूरा डाटा भी खंगाला। पुलिस ने रितेश के साथ-साथ विवेक नाम के एक युवक को भी हिरासत में लिया था। दोनों से दिनभर पूछताछ भी की गई लेकिन बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि सीए एग्जाम को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस बार ऑडियो में रितेश की आवाज बताई जा रही थी।