ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिक्षिका की हत्या करने के बाद 5 साल से फरार था स्कूल संचालक, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

BUXAR: शिक्षिका की हत्या के बाद फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पांच साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 2016 में एक शिक्षिका की हत्या के बाद शव को फेंक वह फरार हो गया था। मृतका की मां

शिक्षिका की हत्या करने के बाद 5 साल से फरार था स्कूल संचालक, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: शिक्षिका की हत्या के बाद फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पांच साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 2016 में एक शिक्षिका की हत्या के बाद शव को फेंक वह फरार हो गया था। मृतका की मां ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद 5 वर्षों से फरार चल रहे स्कूल संचालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। तभी गांव में छिपे रहने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


बताया जाता है कि बक्सर के एकडर निवासी बीरबल सिंह गांव में प्राइवेट स्कूल चलाता था। उसके स्कूल में छोटकी नैनीजोर की रहने वाली युवती पढ़ाने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी। 2016 में जब शिक्षिका पेंगेंनेंट हो गयी तब ससुराल छोड़ वह बीरबल के साथ रहने की जिद करने लगी लेकिन इसके लिए वह तैयार नहीं था। उसने शिक्षिका का मारने का प्लान बनाया और अंतत: अपने प्लान में वह कामयाब हो गया। बीरबल ने शिक्षिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने ड्राइवर की मदद से आद्यौगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव के खेत में शव को फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।


 जिसके बाद मृतका की मां गायत्री देवी ने औद्योगिक थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बीरबल अपने गांव में छिपा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से धर दबोचा। आरोपी बीरबल पांच साल से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गयी। फिलहाल पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।