ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शिक्षक नियोजन में भारी गड़बड़ी, 121 अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट पाया गया फर्जी, DEO ने कार्रवाई की कही बात

BUXAR: बक्सर में शिक्षक नियोजन में बड़े फर्जीवाड़े का उजागर हुआ है। चयनित कुल 703 अभ्यर्थियों में 121 अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए गये। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमर भूषण

शिक्षक नियोजन में भारी गड़बड़ी, 121 अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट पाया गया फर्जी, DEO ने कार्रवाई की कही बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में शिक्षक नियोजन में बड़े फर्जीवाड़े का उजागर हुआ है। चयनित कुल 703 अभ्यर्थियों में 121 अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए गये। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमर भूषण ने जांच के दौरान इसका खुलासा किया। डीईओ ने ऐसे अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की बात कही है। 


गौरतलब है कि पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को चयनित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने से पहले उनके सर्टिफिकेट की जांच की बात कही थी। जब डीईओ ने मामले की जांच की तो बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया।


डीईओ ने बताया कि बिहार में यह पहला मामला है जहां इतने व्यापक पैमाने पर गड़़बड़ियां की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इससे पूर्व उन्हें उनकी बात रखने का मौका दिया जाएगा। 


इसके लिए 14-16 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। उक्त तिथि को सभी को बुलाया जाएगा और उनकी बातें सुनी जाएगी। बक्सर में कुल 1913 रिक्तयों के विरुद्ध 703 लोगों का चयन किया गया जिसमें 121 अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गये हैं।