ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : शादी के 2 महीने बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से झूलती मिली दोनों की डेड बॉडी

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी के दो महीने बाद ही पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया

बिहार : शादी के 2 महीने बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से झूलती मिली दोनों की डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी के दो महीने बाद ही पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के नयाबाजार वार्ड नंबर छह की है. बताया जा रहा है कि मृत उपेन्द्र चौहान व सोनामती की शादी हाल ही में हुई थी. घटना के संदर्भ में बताया गया कि नोनिया मोहल्ला के रहने वाले उपेंद्र नोनिया की शादी पिछले 26 मई को दिनारा थाना क्षेत्र की सोनामति कुमारी से हुई थी. शादी के बाद से दोनों खुशी-खुशी अपने घर में रह रहे थे. 


शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे उपेंद्र की मां धान रोपनी कराने के लिए चली गई थी. शाम 5 बजे जब वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने घर की छत पर लगा एस्बेसडस हटाकर झांका. लोगों ने पाया कि पति-पत्नी दोनों छत की कुंडी से फांसी लगाकर झूल चुके थे. यह नजारा देखते ही कोहराम मच गया. 


लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. मौके पर नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, महिला थाना अध्यक्ष नीतू प्रिया समेत पुलिस बल पहुंच गए और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उधर, इस घटना के बाद मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. 

टैग्स