ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : RJD नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आगबबूला हुए तेज प्रताप

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, पार

बिहार : RJD नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आगबबूला हुए तेज प्रताप
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं में विधि- व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है. 


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर के छात्र राजद के डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव की नियाजिपुर कोईलवर तटबांध पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों के बयान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. 


इधर, दीपक यादव के मर्डर के बाद लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव भी काफी गुस्से में हैं. उन्होंने भी ट्वीट कर पुलिसिया कार्रवाई और विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं. तेज प्रताप ने FIR दर्ज कर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. 


तेज प्रताप ने ट्वीट में लिखा है- तथाकथित सुशासन ने हमारे पार्टी के एक और मजबूत सिपाही को निगल लिया. बक्सर ज़िला छात्र राजद डुमरांव प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव जी को नियाजिपुर कोईलवर तटबांध पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया. काफी मशक्कत के बाद सेमरी थाना ने F.I.R लिया है, निष्पक्ष जाँच की माँग करता हूँ. 


टैग्स