ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पंचायती राज विभाग के JE भोला प्रसाद को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 30 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

BUXAR: पंचायती राज विभाग का जूनियर इंजीनियर को 30 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने दबोचा है। औधोगिक थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घ

पंचायती राज विभाग के JE भोला प्रसाद को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 30 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: पंचायती राज विभाग का जूनियर इंजीनियर को 30 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने दबोचा है। औधोगिक थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना में एमबी बुक करने के एवज में 95 हजार रुपये की मांग जेई ने की थी। 


शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद निगरानी विभाग के टीम द्वारा बिछाये गए जाल में जूनियर इंजीनियर भोला प्रसाद फंस गये। चीनी मिल स्थित आवास पर 30 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने भोला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।


क्या कहते है अधिकारी?

निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर भोला प्रसाद के द्वारा एमबी बुक करने के नाम पर ₹95000 रिश्वत की डिमांड की गई थी। जिसमें शिकायतकर्ता के द्वारा पहले किश्त के रूप में 30000 का भुगतान किया जा रहा था। जिनको रंगे हाथ चीनी मिल स्थित उनके आवास  गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता