ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

नॉमिनेशन की जानकारी मांगना RTI एक्टिविस्ट को पड़ा भारी, जान से मारने की धमकी दे रहा दबंग मुखिया

BUXAR : बक्सर में एक मुखिया की दबंगई का मामला सामने आया है। मामला चौसा प्रखंड के डेहरी पंचायत का है। यहां एक शख्स द्वारा नॉमिनेशन से संबंधित जानकारी मांगना मुखिया को नागवार गुजरा औ

नॉमिनेशन की जानकारी मांगना RTI एक्टिविस्ट को पड़ा भारी, जान से मारने की धमकी दे रहा दबंग मुखिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : बक्सर में एक मुखिया की दबंगई का मामला सामने आया है। मामला चौसा प्रखंड के डेहरी पंचायत का है। यहां एक शख्स द्वारा नॉमिनेशन से संबंधित जानकारी मांगना मुखिया को नागवार गुजरा और उसने आरटीआई कार्यकर्ता को फोन कर गंदी गंदी गालियां दी और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित आरटीआई कार्यकर्ता मुखिया के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए दो महीने से दर दर भटक रहा है लेकिन पुलिस ने मुखिया के खिलाफ केस दर्ज करने से इनकार कर दिया है।


दरअसल, राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार चौबे ने सूचना के अधिकारी के तहत चौसा प्रखंड के 9 पंचायतों के मुखिया के नॉमिनेशन की जानकारी मांगी है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार चौबे द्वारा सूचना मांगे जाने से नाराज उनके ही डेहरी पंचायत के मुखिया को नागवार गुजरी। मुखिया ने अनिल कुमार चौबे फोन कर पहले तो अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह गाली गलौज पर उतर गया। इतना ही नहीं मुखिया द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता को अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।


आरटीआई कार्यकर्ता जब अपनी फरियाद लेकर राजपुर थाना पहुंचे तो वहां उनकी बात नहीं सुनी गई। पुलिस ने मुखिया के खिलाफ केस दर्ज करने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। थाने से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार चौबे एसपी से लेकर डीजीपी और गृह सचिव से FIR दर्ज करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन दो महीना बीत जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं हो सका है। 

टैग्स