ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पोस्टिंग के बदले फिजिकल रिलेशन का दबाव बनाने वाला ASI गिरफ्तार, वायरल ऑडियो में महिला सिपाही से कर रहा था गंदी बात

BUXAR: बिहार में खाकी वर्दी को दागदार करने वाला ASI आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. बक्सर के डुमरांव में बीएमपी-4 की महिला सिपाही पर पोस्टिंग के बदले फिजिकल रिजेशन का दबाव बनाने व

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BUXAR: बिहार में खाकी वर्दी को दागदार करने वाला ASI आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. बक्सर के डुमरांव में बीएमपी-4 की महिला सिपाही पर पोस्टिंग के बदले फिजिकल रिजेशन का दबाव बनाने वाले ASI को अरेस्ट कर लिया गया है. अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद ASI सत्येंद्र प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 


हालांकि पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बयान देने से बचते नजर आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है. जांच टीम में दो महिला ASI और एक थानाध्यक्ष शामिल हैं. आपको बता दें कि इस मामले की जांच के लिए पीड़ित महिला सिपाही ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को पत्र लिखा था. 


दरअसल ASI सत्येंद्र कुमार ने एक महिला सिपाही की मनचाही पोस्टिंग के बदले फोन करके उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था. इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था. जिसमें आरोपी दारोगा महिला पुलिसकर्मी से अश्लील बात कर रहा था. ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में जांच बैठायी गयी थी. जिसके बाद आरोपी पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.


टैग्स