ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खैनी को लेकर हुआ बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले में खैनी खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। खैनी देने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। खैनी को लेकर ह

खैनी को लेकर हुआ बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले में खैनी खाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। खैनी देने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी। खैनी को लेकर हिंसक झड़प हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के सिकठा गांव की है। जहां खैनी मांगने पर इनकार करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। खैनी नहीं देने से गुस्साएं लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। 


घटना के संबंध में पीड़ित श्यामपति चौबे ने बताया कि गांव का अरविंद चौबे खैनी मांग रहा था। तब मैंने कहा कि खैनी मेरे पास नहीं है। इतना सुनते ही वह गुस्सा हो गया। मारपीट पर उतारू हो गया। खैनी को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गयी। अरविंद की तरफ से गोलू, परशुराम समेत कुल चार लोग आ धमके और मारपीट करने लगे। इस दौरान मुझे तो पीटा ही साथ ही मेरे भतीजे कृष्णा चौबे की भी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।