ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बक्सर में एक ASI बर्खास्त, साइबर सेनानी ग्रुप में गलत पोस्ट भेजना पड़ा महंगा

BUXAR : साइबर सेनानी ग्रुप से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ग्रुप में गलत वीडियो डाल रहे हैं. जिससे बक्सर पुलिस कप्तान भी परेशान हैं. दरअसल बिहार के बक्सर ज़िले

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : साइबर सेनानी ग्रुप से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ग्रुप में गलत वीडियो डाल रहे हैं. जिससे बक्सर पुलिस कप्तान भी परेशान हैं. दरअसल बिहार के बक्सर ज़िले में साइबर सेनानी ग्रुप में गलत वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं. यानी कि जो ग्रुप मदद के लिए बनाया गया है. उसमें गलत वीडियो डाले जा रहे हैं. साइबर सेनानी ग्रुप में गलत वीडियो अपलोड किये जाने को लेकर बक्सर में एक एएसआई को बर्खास्त कर दिया गया है.

बक्सर में एक ASI बर्खास्त, साइबर सेनानी ग्रुप में गलत पोस्ट भेजना पड़ा महंगा


साइबर सेनानी ग्रुप में गलत वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रविवार की सुबह सोनवर्षा के रहने वाले शम्भू पटेल ने सोनवर्षा पुलिस आउट पोस्ट  द्वारा बनाए गए साइबर सेनानी ग्रुप में एक गलत वीडियो अपलोड कर दिया था. इसके बाद नावानगर थाना के जमादार संतोष कुमार ने वीडियो को नावानगर थाना द्वारा बनाए गए सेनानी ग्रुप में डाल दिया.


जब इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा को मिली तब उन्होंने नावानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार को जमादार सन्तोष कुमार और युवक शम्भू पटेल पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया और उन्हें अरेस्ट करा दिया. बक्सर एसपी ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.


दरअसल यह ग्रुप लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है. लेकिन लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. बिना मतलब का रोज ऐसे ग्रुप में उपदेश, हंसी मजाक और गलत वीडियो डाले जा रहे हैं. लेकिन अब इन लोगों की खैर नहीं है. ऐसे शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक एवं धार्मिक हिंसा फैलाने के लिए जैसे वीडियो भी लोग डाल दे रहे हैं. बता दें कि हर थानेदार ऐसे ग्रुप बनाए हुए है. सूचना देने के लिए बना है.

टैग्स