ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

प्रेमिका को घर से लेकर भागा बॉयफ्रेंड, फेसबुक पर लाइव आकर दोनों ने पीया जहर

BUXAR : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में सरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े को जहर पीते हुए देखा जा रहा है. वीड

प्रेमिका को घर से लेकर भागा बॉयफ्रेंड, फेसबुक पर लाइव आकर दोनों ने पीया जहर
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में सरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े को जहर पीते हुए देखा जा रहा है. वीडियो वायरल होने से पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है क्योंकि वीडियो में जिस जगह पर प्रेमी जोड़े को देखा जा रहा है, वहां से पुलिस को सिर्फ लड़के की बाइक मिली है. 


घटना बक्सर जिले की है, जहां बक्सर-भरौली के बीच वीर कुंवर सिंह सेतु के एप्रोच मार्ग पर युवक-युवती के जहर पीने की जानकारी होने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. इस दौरान युवक की बाइक लवारिस हालत में मिली. पुलिस ने प्रेमी युगल की तलाश की. दोनों का सुराग नहीं मिला. 


बक्सर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर प्रेमी के परिजनों को सौंप दिया और दोनों की तलाश में जुट गई. पुलिस टीम ने गंगा पर बन रहे पुल में कार्य करने वाले मजदूरों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन हर किसी ने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जताई. अब पुलिस सर्विलांस के सहारे लोकेशन पता करने में जुटी है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया के रहने वाले उपेंद्र गोंड की लक्ष्मणपुर चट्टी पर सजावट की दुकान है. वहीं बड़का खेत के रहने वाले एक परिवार लक्ष्मणपुर चट्टी पर ही झोपड़ी लगाकर रहता है. इनकी नाबालिग पुत्री से उपेंद्र गोंड का प्रेम हो गया. शुक्रवार की रात दोनों अपने घर से फरार हो गए. अगले दिन सुबह फेसबुक पर जहर की शीशी मुंह में गिराते हुए एक वीडियो वायरल किए. यह देख पुलिस व दोनों के परिवार वाले तलाश में जुट गए. 

टैग्स