ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बक्सर में भाई को नागवार गुजरी बहन की लव मैरिज, प्रेमी की मर्डर की कोशिश में बहन को मार दी गोली

BUXAR : इस वक्त बक्सर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बहन की लव मैरिज करने से नाराज भाई ने इस बड़ी वारदात को अंजाम

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : इस वक्त बक्सर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बहन की लव मैरिज करने से नाराज भाई ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. शख्स ने बहन के प्रेमी को जान से मारने की कोशिश की लेकिन गोली उसकी बहन हो लग गई. घटना में बहन गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस रेफर किया है. पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है. 

वारदात जिले के डुमरांव थाना इलाके की है. जहां नंदन गांव में एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी. तभी बाहर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे उसके भाई ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि भाई उसके प्रेमी को मारने आया था. ज्योंही उसने फायरिंग की. गोली सीधे उसकी बहन को लग गई. आनन-फानन में बहन को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बहन को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. 

जख्मी के पति ने राहुल राज शर्मा ने बताया कि 5 सालों से वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. 3 साल पहले उसने राजनंदिनी से शादी की. दोनों का एक बच्चा भी है. शादी को लेकर लड़की के घर वाले काफी नाराज चल रहे थे. शादी के बाद दोनों बाहर दूसरे शहर में चले गए थे. लेकिन पिछले 2 सालों से वह गांव में आकर रहने लगे. पीड़िता के पति के उसके भाई प्रदुम्न पांडेय के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. डुमरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.