ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बड़ी खबर : बक्सर में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप, 5 बदमाशों ने की हैवानियत

BUXAR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. महिलाओं के साथ बढ़ी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त बक्सर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. ज

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. महिलाओं के साथ बढ़ी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त बक्सर जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसने एक बार फिर से समाज को शर्मशार कर दिया है. जिले में दो अलग-अलग थाना इलाकों में 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. दोनों वारदातों को 5 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पहली वारदात जिले के सिमरी थाना इलाके की है. जहां गंगौली गांव में तीन बदमाशों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की. लड़की को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. परिजनों का आरोप है कि अभिषेक ठाकुर और सोनू ठाकुर नाम के दो बदमाशों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता की उम्र 16 साल बताई जा रही है. बक्सर महिला थानाध्यक्ष सुशीला कुमारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


दूसरी वारदात जिले के सिकरौल थाना इलाके की है. जहां नौरँदी गांव में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने मिलकर लड़की के साथ हैवानियत की. पीड़िता को मेडिकल के लिए बक्सर सदर अस्पताल में लाया गया है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि सरोज, आयोध्या और रामजी नाम के तीन बदमाशों ने कुकर्म की इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बक्सर के पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.