ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बक्सर में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बंधन बैंक को अपराधियों ने बनाया निशाना

BUXAR: बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना नावानगर थाना क्षेत्र स्थित बंधन बैंक की ह

बक्सर में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बंधन बैंक को अपराधियों ने बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BUXAR: बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना नावानगर थाना क्षेत्र स्थित बंधन बैंक की है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनदहाड़े बंधन बैंक में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने पहले बैंककर्मियों को बंधक बना लिया फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। कितने रूपये की लूट हुई है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। 


बैक के कर्मचारी लूटे गये रकम का आकलन करने में जुटे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। बैंक में लगे कैमरों को पुलिस खंगालने में लगी है। कुछ देर बाद पता चलेगा कि बदमाशों ने कितने रुपये की लूट की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।