ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बक्सर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हड़कंप, मौके पर मची अफरा-तफरी

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक घर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। विस्फोट की इस घटना में एक लड़का घायल हो गया है। घटना की जानकार

बक्सर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हड़कंप, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक घर में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। विस्फोट की इस घटना में एक लड़का घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डुमरावं DSP और बक्सर SP मनीष कुमार पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। घटना डुमरावं थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर गांव निवासी मो.मुस्लिम अंसारी अपने घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम करता था। मो.मुस्लिम अंसारी ने घर मे ही एक गोदाम बना रखा था,जिसमें बुधवार की दोपहर विस्फोट होने लगा। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि विस्फोट की इस घटना में शहजाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज किसी अस्पताल में चल रहा है।


विस्फोट की जानकारी मिलते ही मौके पर डुमरावं डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी और बक्सर एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. मुस्लिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। मौके से पुलिस ने 50 किलो के करीब विस्फोटक बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।