ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बक्सर में जीजा ने मारी साली को गोली, दो और दोस्तों ने दिया साथ

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. सूबे में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हालांकि पुलिस क्राइम को कंट्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. सूबे में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हालांकि पुलिस क्राइम को कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बक्सर के चर्चित कुकुढ़ा हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक नवविवाहिता को उसके फुफेरे जीजा ने ही गोली मारी थी. इसके साथ दो और दोस्त भी मौजूद थे.


जीजा ने रची इंदु की हत्या की पूरी साजिश 
बक्सर पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक इस चर्चित हॉरर किलिंग में मृतिका के फुफेरे जीजा छांगुर ने गोली मारी थी. इसके अलावा मर्डर के समय करहंसी गांव के रहने वाले बबन साह का बेटा और एक अन्य शख्स भी मौजूद थे. हालांकि तीसरे शख्स की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. बताया जा रहा है कि इस पूरे हत्याकांड में सबसे अहम भूमिका लड़की के जीजा ने निभाया. उसने ना सिर्फ पूरी साजिश रची बल्की गोली भी खुद ही मारी.


पिता ने डाला था डेड बॉडी पर कपड़ा, भाई रख रहा था राहगीरों पर नजर 
बक्सर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदु की हत्या में इन लोगों के साथ-साथ मृतिका इंदु के पिता महेंद्र और भाई मुकेश भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि भाई मुकेश और भारत साह सड़क पर बाइक खड़ा कर राहगीरों पर नजर रख रहे थे. जैसे ही जीजा ने गोली मारी इंदु वहीं दम तोड़ दी. उसके बाद पिता महेंद्र ने उसके शरीर पर कपड़ा और कुछ सामान उसके शरीर पर डाल दिए.उसके अलावा बचे दोनों लोगों ने पुआल लाकर इंदु की डेड बॉडी पर डाला. एसपी ने बताया कि फरार तीनों लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है. 


टैग्स