ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : शराबी ने पुलिसकर्मी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, दांत भी काटा.. शराब पार्टी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

BUXAR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराबियों के हौसले बुलंद हैं। मुरार थाना के अंतर्गत ओझा बराव में पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानका

बिहार : शराबी ने पुलिसकर्मी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, दांत भी काटा.. शराब पार्टी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस
First Bihar
4 मिनट

BUXAR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराबियों के हौसले बुलंद हैं। मुरार थाना के अंतर्गत ओझा बराव में पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मुरार थाना के ओझा बराव गांव में शराब की पार्टी चल रही थी। यह शराब की पार्टी शुक्रवार की रात्रि के अंधेरे में चल रहा था। जिसमें मुर्गा और शराब दोनों की व्यवस्था की गई थी। पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि ओझा बराव गांव में शराब की पार्टी चल रही है। जिसके बाद मुरार थाने के एएसआई राजीव कुमार और 3 कॉन्स्टेबल को लेकर के उक्त स्थल पर पहुंचे। 


जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। तब तक उसी में से एक शराबी जिसका नाम सोनू ओझा पिता राजेंद्र ओझा उम्र 24 वर्ष है। शराब के नशे में झूमते हुए टांगा लेकर के पुलिस पर हमला बोल दिया। हालांकि संजोग यह था कि पुलिस के एक जवान ने इस टांगे को पकड़ लिया। इतना ही नहीं इसके बाद मुरार थाने के एएसआई राजीव कुमार ने इस शराबी को अपनी बाहों में जकड़ने का प्रयास किया। तब तक इस शराबी ने अपने दांत से एएसआई के हाथ पर और हाथ के तलवे पर काट दिया। 


जैसे ही शराबी एएसआई को दांत से काटकर भागने का प्रयास किया मुरार थाने के सिपाही ने इसको पकड़ने के लिए दौड़ लगा दिया। सिपाही ने इसे पकड़ भी लिया। उसी दौरान इस शराबी ने सिपाही को भी एक मुक्का दे मारा। जिसमें सिपाही का होठ कट गया। इसके बाद मुरार थाने की पुलिस ने जैसे तैसे करके शराबी को अपनी आगोश में लिया। साथ ही हमला करने की नियत से लाए गए कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। 


इस शराब तस्कर को मुरार थाने पर लाया गया। पूछताछ शुरू हुई तो इस शराब तस्कर सोनू ओझा ने बताया कि यह अपने दोस्त के साथ शराब की पार्टी कर रहा था। इसका दोस्त गांव पर ही आया था। यह लोग नौकरी के लिए कहीं जाने वाले थे। इसी बीच पुलिस ने इन लोगों को पकड़ किया। सबसे रोचक बात यह है कि सुबह में शराबी का भाई मुरार थाने पर पहुंचा और अपने भाई को छोड़ने की बात करने लगे। लेकिन पुलिस ने इसे डांट डपट के थाने से भगा दिया। क्योंकि मामला बड़ा था। पुलिस पर हमला हुआ था। ऊपर से शराब के नशे में यह शराबी था। 


शराब के प्रति लगातार पुलिस सख्त नजर आ रही है। जिसको लेकर के पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस आरोपित का मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शराबी से इसके परिवार के लोग भी उकता गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पहले भी कई बार इसके घर में घरेलू झंझट को देखने के लिए पुलिस पहुंची थी। हमेशा यह शराबी अपने परिवार के लोगों को परेशान करता रहता था। मुरार थाना के प्रभारी मनोरंजन राय ने बताया कि इस शराबी को गिरफ्तार करके मेडिकल कराने के बाद इसे जेल भेज दिया गया है।