ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: शादी के 4 दिन बाद ही प्रेमी के साथ फरार हो गई लुटेरी दुल्हन, लाखों की संपत्ति ले गई साथ

BUXAR: बक्सर में एक लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। यहां शादी के महज चार दिन बाद ही आरोपी दुल्हन गहने और कैश समेत करीब 6 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गई। जब इस बात की जानकारी

बिहार: शादी के 4 दिन बाद ही प्रेमी के साथ फरार हो गई लुटेरी दुल्हन, लाखों की संपत्ति ले गई साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में एक लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। यहां शादी के महज चार दिन बाद ही आरोपी दुल्हन गहने और कैश समेत करीब 6 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गई। जब इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो सभी के होश उड़ गए। आरोपी दुल्हन के दिव्यांग पति ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, बगेन थाना क्षेत्र के कुरुथियां गांव निवासी धनेश्वर की शादी भोजपुर जमीरा गांव निवासी वीरेंद्र पांडे की बेटी ज्योति कुमारी के साथ बीते 27 मई को बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद धनेश्वर अपनी नई नवेली दुल्हन ज्योति को लेकर वापस अपने घर पहुंचा। चार दिन बाद बीते 31 मई को धनेश्वर के छोटे भाई का तिलक समारोह था। इस तिलक समारोह में दुल्हन ज्योति के भाई और अन्य परिजनों के साथ एक अन्य युवक भी पहुंचा था।


तिलक संपन्न होने के बाद परिवार के सभी लोग देर रात सोने के लिए चले गए। रात में सो गए। इसी बीच धनेश्वर की पत्नी ज्योति और उसके भाई ने तिलक में पहुंचे एक अन्य युवक के साथ मिलकर घर में रखे गए 3.75 लाख कैश और करीब 2.5 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो पैसे और गहने गायब मिले। वहीं नई नवेली दुल्हन ज्योति अपने भाई के साथ फरार हो गई थी। 


आनन-फानन में पीड़ित पति धनेश्वर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की गुहार पर पुलिस ने दुल्हन ज्योति और उसके साथ आए हुए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो महिला ने सोची समझी साजिश के तहत दिव्यांग युवक से शादी रचाई थी। महिला पहले से शादीसुदा थी और युवक को ठगने की नियत से दूसरी शादी रचाई थी।