ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार : सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भी बोल दिया हमला

BUXAR : बक्सर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलि

बिहार : सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भी बोल दिया हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : बक्सर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


घटना बक्सर थाना क्षेत्र के एकौना गांव की है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को उस वक्त मार डाला, जब वह उसे खाना परोस रही थी। गुरुवार की देर रात आरोपी बेटे ने अपनी मां पर हमला बोल दिया ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक रामदासराय ओपी क्षेत्र के एकौना गांव निवासी मृत्युंजय कुमार की शादी 12 वर्ष पूर्व रामदास रायपुर डेरा के राजापुर गांव में हुई थी। इस शादी से उसे एक बेटा और एक बेटी भी है। मृत्युंजय की पत्नी किसी कारणवश बच्चों को लेकर कोलकाता चली गई और वहीं रहती है। जिसके बाद से मृत्युंजय गांव में अकेला रह गया, उसके दो भाई माता-पिता के साथ बक्सर के सोंधिला गांव में रहा करते थे।


मृत्युंजय की मां राधिका देवी रविवार को उससे मिलने के लिए गांव आई थीं। गुरुवार की रात राधिका देवी मृत्युंजय को भोजन परोसा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों मां- बेटे के बीच बहस शुरू हो गई। जिसके बाद गुस्से में मृत्युंजय ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे राधिका देवी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।