ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार: लोगों के ताने से परेशान पति-पत्नी ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले किया था लव मैरिज

BUXAR: खबर बक्सर से है, जहां शादी के महज कुछ महीने बाद ही एक नवदंपत्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना जिले के हरपुर जलवासी खनिता गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसन

बिहार: लोगों के ताने से परेशान पति-पत्नी ने की खुदकुशी, 8 महीने पहले किया था लव मैरिज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से है, जहां शादी के महज कुछ महीने बाद ही एक नवदंपत्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना जिले के हरपुर जलवासी खनिता गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों पति-पत्नी ने आठ महीने पहले परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी मिलेत ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक दंपति की पहचान खनिता गांव निवासी कमलेश चौहान के बेटे दिनेश चौहान और उसकी पत्नी फूलवंती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 8 महीने पहले ही दिनेश चौहान ने फूलवंती के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी परिवार से अलग दूसरी जगह रहते थे। दोनों ने रिलेशन में ही लव मैरिज किया था।


शुक्रवार को दोनों का शव उनके कमरे से बरामद किया गया। फूलवंती देवी का शव पंखे से लटका हुआ था जबकि दिनेश का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रेम विवाह से नाखुश परिजनों और ग्रामीणों के ताने से तंग आकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।