ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बक्सर में पिस्टल के बल पर 6.5 लाख की लूट, मोबाइल और सोने की चेन भी ले भागे अपराधी

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बिजली के सामान की एक एजेंसी से साढ़े छह लाख रुपये

बक्सर में पिस्टल के बल पर 6.5 लाख की लूट, मोबाइल और सोने की चेन भी ले भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बिजली के सामान की एक एजेंसी से साढ़े छह लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.


वारदात बक्‍सर जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां ज्योति प्रकाश चौक के पास बिजली के सामान की एजेंसी से साढ़े छह लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. बताया जा रहा है कि एजेंसी के मालिक जितेन्द्र त्रिपाठी के गले की चेन और मोबाइल भी लूटेरे ले भागे हैं. पीड़ित व्यवसायी जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उनकी बिजली के सामान की एजेंसी है. बकाया वसूली के लिए वे सुबह आरा गए थे. आरा और बिहिया से तकादा वसूल कर वह बक्सर लौटे थे, जब अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.


बताया जा रहा है कि जैसे ही कर्मचारी के साथ जितेन्द्र त्रिपाठी एजेंसी में घुसे, पीछे से मुंह पर गमछा बांधे तीन युवक घुस आए. आते ही उन पर पिस्तौल तान दिया. इसके बाद उन लोगों ने उन्हें जमीन पर लिटा दिया. फिर तकादा से मिले चार लाख रुपये और कैश बॉक्स में रखे ढाई लाख रुपये लूटकर ले भागे. जाते समय अपराधियों ने उनकी सोने की चेन, मोबाइल और कर्मी का मोबाइल भी छीन लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स