ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : मुखिया के बेटे को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए भागे अपराधी

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मुखिया के बेटे को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए बक्स

बिहार : मुखिया के बेटे को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मुखिया के बेटे को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है. 


दरअसल, अटाव पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी के बेटे आलोक चौधरी को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी. परिजनों ने बताया कि आलोक घर से शौच के लिए बधार गया था. लौटने के दौरान गांव से बाहर एक चापाकल पर हाथ धो रहा था. इसी दौरान एक अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी वहा पहुंचे और मुखिया के बेटे को निशाना साध कर गोली चला दी. गोली लगते ही आलोक वहीं पर गिर पड़ा. इसके बाद अपराधी आराम से भाग निकले.  


गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल डुमरांव पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हमलावरों का सुराग नहीं मिल सका है. परिजन और पुलिस इस संबंध में कुछ नहीं बता सके हैं. 


मामले की जानकारी देते हुए SDPO राज ने बताया कि पुलिस गहराई से इसकी पड़ताल कर रही है. उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है. जल्द ही छापेमारी कर सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

टैग्स