ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : दबंग मुखिया ने 3 लोगों को मारी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बक्सर से सामने आ रही है, जहां निवर्तमान मुखिया ने तीन लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली लगने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है जि

बिहार : दबंग मुखिया ने 3 लोगों को मारी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बक्सर से सामने आ रही है, जहां निवर्तमान मुखिया ने तीन लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली लगने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. वहीं, दो अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. 


मामला बक्सर के नदाव गांव का है. घायल जितेंद्र कुमार (36) के परिजन सोनू कुमार ने बताया कि घर में पूजा-पाठ करने के बाद पास के ठाकुरबाड़ी में दीया जलाने गया था. वहां निवर्तमान मुखिया तेज बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पहुंच गए और चुनाव में विपक्षी प्रत्याशी का समर्थन करने को लेकर मारपीट करने लगे. मारपीट की सूचना पर परिजन मुकेश कुमार मौर्य और धनंजय मौर्य भी मौके पर पहुंचे. 


इस बीच निवर्तमान मुखिया ने गोली चला दी. गोली जितेंद्र कुमार के दाएं पैर में लगी है. घटना में जितेंद्र के अलावा धनंजय और मुकेश भी घायल हो गए. जितेंद्र की स्थिति गंभीर है. बताया जा रहा है कि घायल जितेंद्र कुमार और उसके परिजन इस बार मुखिया प्रत्याशी रामप्रवेश कुशवाहा के समर्थन में थे. इससे निवर्तमान मुखिया तेज बहादुर नाराज थे. उन्होंने वोटिंग से पहले भी पक्ष में मतदान नहीं करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी थी.


इस मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है. ग्रामीणों और परिजनों से मामले की जानकारी ली गई है. चुनावी रंजिश में मारपीट और गोलीबारी की जानकारी है. अभी तक किसी पक्ष ने FIR नहीं दर्ज कराई है. 

टैग्स