ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: दुकान बंद कर घर लौट रहे थे स्वर्ण कारोबारी बाप-बेटे, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट ली 25 लाख की ज्वेलरी

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी से 25 लाख के गहने लूट लिए औ

बिहार: दुकान बंद कर घर लौट रहे थे स्वर्ण कारोबारी बाप-बेटे, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट ली 25 लाख की ज्वेलरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी से 25 लाख के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर डाकबंगला के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि मनोहरपुर निवासी स्वर्ण कारोबारी प्रेम शंकर सेठ अपने बेटे पिंटू सेठ के साथ तियरा बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और कट्टा दिखाकर स्वर्ण कारोबारी से 25 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधी स्वर्ण कारोबारी की बाइक की चाबी अपने साथ लेते गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि मनोहरपुर गांव के डाकबंगला चौराहा पर लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी यहां लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।