ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बक्सर में दंपति ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह

BUXAR : बक्सर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के कोडरवा गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां एक दंपति ने आत्महत्या कर ली है. पति की पहचान देवपत पासवान और पत्नी की पहचान नवर

बक्सर में दंपति ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बक्सर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के कोडरवा गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां एक दंपति ने आत्महत्या कर ली है. पति की पहचान देवपत पासवान और पत्नी की पहचान नवरसीया देवी के रूप में की गई है. दोनों बक्सर सदर प्रखंड के कोडरवा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 


वहीं मामले पर ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर जान ले ली उसके बाद पति ने खुद फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. 


हालांकि मृतकों के बेटे का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी थी तो उसके माता-पिता ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. वहीं वारदात को लेकर आसपास तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं. स्थानीय थाना को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इधर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay RaI

FirstBihar संवाददाता