ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : 72 घंटे में सीओ पर दूसरी FIR, लड़की ने लगाया बदसलूकी का आरोप, इससे पहले भी एक महिला ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले के सिमरी ब्लॉक के अंचलाधिकारी अनिल कुमार का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. बीते 72 घंटे में दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज हुई है. पहली प्राथमिकी एक महिला न

बिहार : 72 घंटे में सीओ पर दूसरी FIR, लड़की ने लगाया बदसलूकी का आरोप, इससे पहले भी एक महिला ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले के सिमरी ब्लॉक के अंचलाधिकारी अनिल कुमार का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. बीते 72 घंटे में दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज हुई है. पहली प्राथमिकी एक महिला ने उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोप में दर्ज कराई थी, इस मामले में गांव के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया था और अब दूसरी प्राथमिकी एक युवती ने उनपर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए सिमरी थाने में कराई है. 


दरअसल, बड़कागांव सबल पट्टी में एक सार्वजनिक रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद था. उनमें से एक पक्ष ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव से की थी. विधायक ने CO से मामले को देखने को कहा. इसके बाद अनिल कुमार आज मौके का मुआयना करने गए थे. दोनों पक्षों से बातचीत के दौरान CO से विवाद हो गया. इसी वक्त एक पक्ष की एक युवती मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी. CO को यह नागवार गुजरा और उन्होंने मोबाइल छीनकर फेंक दिया. इसी बात पर एक पक्ष के लोगों से CO की हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें कुछ देर तक बंधक बनाए रखा. 


CO अनिल कुमार ने कहा कि विधायक के कहने पर वह विवाद सुलझाने गए थे लेकिन वहां लोग दुर्व्यवहार करने लगे. इधर पीड़ित युवती पल्लवी कुमारी ने सिमरी थाने में लिखित आवेदन दिया है. सूत्रों की माने तो युवती पर केस नहीं करने का दबाव भी बनाया जा रहा था, लेकिन वह अड़ी रही CO अनिल कुमार ने भी ग्रामीणों पर लॉकडाउन उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए 12 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर FIR के लिए आवेदन दिया है. 


सिमरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सूचना के बाद हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीण उग्र थे. CO को पुलिस के द्वारा सुरक्षा में वहां से निकाला गया. उनके साथ मारपीट हुई कि नहीं, ये हमें नही पता है. पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है. डुमरांव एसडीएम हरेन्द्र राम ने बताया कि सिमरी CO द्वारा घटना की जानकारी मिली है. हर पक्ष की बातों की जांच कराई जा रही है. 

टैग्स