ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

बक्सर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में मिला हाथ का पंजा

BUXAR: बक्सर रेलवे स्टेशन पर कोटा पटना एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक व्यक्ति का कटा हुआ दाहिने हाथ का पंजा मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। जिस बोगी से हाथ का पंजा मिला है उसकी खिड़क

बक्सर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में मिला हाथ का पंजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: बक्सर रेलवे स्टेशन पर कोटा पटना एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक व्यक्ति का कटा हुआ दाहिने हाथ का पंजा मिलने से अफरा-तफरी मच गयी। जिस बोगी से हाथ का पंजा मिला है उसकी खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और बोगी के फर्श पर चारों ओर खून बिखरा हुआ था। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने हाथ के पंजे को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। 


बक्सर जीआरपी ने बताया कि सूचना मिली है कि एक यात्री घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन से बरामद हाथ के पंजे को भी अस्पताल भेजा गया है। वही ट्रेन में सवार रेलवे कर्मचारी ने बताया कि बक्सर पहुंचने से पहले ट्रेन में मारपीट हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति का हाथ काट दिया गया था। जान बचाने के दौरान घायल व्यक्ति ट्रेन से कूद गया लेकिन उसके हाथ का पंजा ट्रेन की बोगी में ही रह गया। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी और यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर भागने लगे। इस दौरान यह ट्रेन घंटो बक्सर स्टेशन पर खड़ी रही। 


इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू की जिसके बाद ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया। वही जनरल बोगी से मिले हाथ के पंजे को अस्पताल भेजा गया है। घायल युवक का पता अभी तक नहीं चल सका है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर यह पंजा किसका है। आस-पास के अस्पतालों को इसकी सूचना दी गयी है। यह घटना स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वही बोगी से हाथ का पंजा मिलने से पुलिस भी हैरान है। फिलहाल जीआरपी और आरपीएफ की टीम घायल युवक का पता लगाने में जुटी है।