ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime News: नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे बिहार के माफिया, डेढ़ करोड़ की विदेशी शराब जब्त

Bihar Crime News: बक्सर पुलिस ने दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से लगभग 1.50 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की। हरियाणा से लाई जा रही शराब दो ट्रकों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराब तस्करी पर रोक के तमाम प्रयासों के बावजूद इसका सिलसिला थम नहीं रहा है। बिहार चुनाव के बाद इसमें एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। नए साल के जश्न से पहले भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। 


इसी कड़ी में बक्सर पुलिस ने दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 1.50 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया। जानकारी के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संयुक्त रूप से लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। 


27 नवंबर को डुमरांव अनुमंडल के नावानगर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक बड़े ट्रक से शराब की भारी खेप बक्सर जिले में प्रवेश कर रही है। तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 964 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई। यह शराब हरियाणा से भागलपुर भेजी जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


अगले ही दिन, 28 नवंबर को औद्योगिक थाना पुलिस को एक और सफलता मिली। उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश कर रहे एक ट्रक को वीर कुंवर सिंह सेतु पर रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में भरे मुर्गी के दाने की बोरियों के बीच विदेशी शराब की बड़ी खेप छुपाकर लाई जा रही थी।


बारीकी से जांच करने पर पुलिस ने 393 पेटी विदेशी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये है। यह खेप हरियाणा के सोनीपत से बिहार लायी जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता