ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बक्सर में सरेआम मर्डर, दो गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग

BUXAR : बिहार में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है. जहां दिनदहाड़े एक शख्स का

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  बिहार में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है. जहां दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर हो गया है. इस हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है. 


वारदात बक्सर जिले के बगेन थाना इलाके की है. जहां पोखरहां गांव में बदमाशों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस दौरान दोनों ओर से गोलियां बरसाई गईं. जिसमें गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.


व्यक्ति की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया है. दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. उधर वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बक्सर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बगेन थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल इलाके में स्थिति कंट्रोल में है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता