ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

महिला की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, मर्डर कर शव को फेंकने की आशंका

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां एक महिला की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. हत्या कर महिला के शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस

महिला की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, मर्डर कर शव को फेंकने की आशंका
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां एक महिला की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. हत्या कर महिला के शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना इलाके की है. जहां खतीबा गांव के पास ठोरा नदी के पास पुलिस ने एक महिला की डेड बॉडी बरामद की है. मृतक महिला की पहचान गीता देवी (23) के रूप में की गई है, जो डुमराव के दहीगना गांव की रहने वाली बताई जा रही है.


बक्सर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर हॉस्पिटल में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही महिला के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था.


उधर दूसरी ओर, हत्या कर महिला की डेड बॉडी को फेंकने की आशंका जताई जा रही है. बहरहाल बक्सर पुलिस सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता