ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

बक्सर का आतंक बमबम यादव गिरफ्तार, पूर्व मुखिया के बेटे को मारकर भाग गया था दिल्ली

BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. स्पेशल टास्क फाॅर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात अपराधी बमबम

बक्सर का आतंक बमबम यादव गिरफ्तार, पूर्व मुखिया के बेटे को मारकर भाग गया था दिल्ली
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. स्पेशल टास्क फाॅर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात अपराधी बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया है, जो करहती पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे का मर्डर कर दिल्ली भाग गया था. 


एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु को दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया है. बक्सर के टॉप अपराधियों में शामिल बमबम पर रंगदारी और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. हाल ही में कुछ दिन पहले बमबम करहती पंचायत के पूर्व मुखिया के बेटे का मर्डर कर फरार हो गया था. चुनावी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई थी. 


एडीजी अभियान सुशील खोपड़े ने कुख्यात बमबम यादव उर्फ अभिमन्यु की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. आपको बता दें कि बमबम यादव बक्सर के पाण्डेय पट्टी स्थित मित्रलोक कॉलोनी का रहने वाला है. पिछले साल दिसंबर महीने में बमबम ने करहती के पूर्व मुखिया के पुत्र की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गया था. 


बक्सर पुलिस ने बमबम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से सहयोग मांगा था. इसी बीच एसटीएफ को जानकारी मिली कि बमबम दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित एक हॉस्टल में छिपा है. किसी परिचत ने उसे ठहरने की जगह मुहैया कराई थी. बमबम को बिहार लाया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता