ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त

बिहार में सुकन्या समृद्धि योजना के नाम पर करोड़ों का खेल, 80 महिलाओं के खाते खुलवाकर किया बड़ा कांड

Bihar Crime News: बक्सर में सुकन्या योजना के नाम पर साइबर ठगी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है. 80 महिलाओं के बैंक खातों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया गया है. मुख्य आरोपी ममता कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। सिमरिया निवासी ममता कुमारी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर सुकन्या समृद्धि योजना के नाम पर महिलाओं और लड़कियों को ठगने का आरोप है।


जानकारी के अनुसार, ममता कुमारी धनसोई और आसपास के गांवों में महिलाओं को शादी के समय 50 हजार रुपये और सामान देने का लालच देकर उनके नाम पर जीरो बैलेंस बैंक खाते खुलवाती थी। इसके बाद वह खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड अपने पास रख लेती थी।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। बाद में ये खाते साइबर अपराधियों के गिरोह को सौंप दिए जाते थे, जो सिम कार्ड के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते और पैसे इन्हीं खातों में ट्रांसफर कर एटीएम से निकाल लेते थे।


मामला सामने आने के बाद साइबर पुलिस सक्रिय हो गई। डीएसपी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह और एसआई श्रीकांत कुमार की टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। जिन 80 महिलाओं के नाम पर खाते खोले गए थे, उन्हें जब अन्य जिलों से साइबर अपराध से जुड़े नोटिस मिलने लगे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।


इसी दौरान ग्रामीणों ने ममता कुमारी को पकड़ लिया और धनसोई पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे साइबर पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य महिला को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता