ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

फरीदाबाद: बस में महिला के साथ ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, कंडक्टर कर रहा था पहरेदारी

Faridabad Rape Case: फरीदाबाद में एक महिला के साथ बस में ड्राइवर ने रेप किया है। प्राइवेट बस के ड्राइवर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

 Faridabad Rape Case
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Faridabad Rape Case: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर 17 में एक निजी बस के अंदर 56 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। खबरों के मुताबिक निजी बस का ड्राइवर बस के अंदर महिला से रेप कर रहा था वहीं बस का कंडक्टर पहरेदारी कर रहा था ताकि किसी को भी घटना की जानकारी ना मिले। घरों में हाउस हेल्प के रूप में काम करने वाली महिला सेक्टर 17 बायपास रोड पर शाम 6 बजे सेक्टर 56 स्थित अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।  


पीड़ित के बयान के मुताबिक एक व्हाइट बस रुकी और ड्राइवर ने महिला को कहा कि वो उसे उसकी मंजिल पर छोड़ देगा। इसके बाद जब महिला बस में चढ़ी तो उसे पता चला कि बस में वह अकेली यात्री है। उसने कंडक्टर से पूछा कि बस खाली क्यों है और इस पर कंडक्टर ने कहा कि आगे और भी यात्री चढ़ेंगे।  कुछ देर बाद ड्राइवर ने एक अनजान जगह पर बस रोक दी। इसके बाद कंडक्टर ने सारी खिड़कियां बंद कर दी और ड्राइवर ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 


घटना के दौरान पूरे वक्त कंडक्टर वहीं मौजूद था और आसपास नजर रखे हुए था। इसके बाद ड्राइवर ने पीड़िता को सेक्टर 17 छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने को दी। सेक्टर 16 में स्थित महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता